धुरंधर 2
- फोटो : X
लाखों में सिमटा धुरंधर का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई थी। इस बीच कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन इसका कलेक्शन कम नहीं हुआ। 'बॉर्डर 2' रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई घटी है। 52वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 832.05 करोड़ रुपये हो गया है।