फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लक्ष्य' से लेकर 'भाग मिल्खा भाग' तक प्रेरणा से भर देंगी ये फिल्में; शानदार है कहानी

Sat, 24 Jan 2026 04:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Films That Inspires: आज हम बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बात करने वाले हैं जो प्रेरणा देने वाली हैं। इनकी कहानियों को लोगों ने खूब पसंद किया है।
विज्ञापन
1 of 7
भाग मिल्खा भाग, लक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में लगभग हर मुद्दे पर फिल्में बनी हैं। कई कहानियों को लोगों ने पसंद किया है तो कई कहानियों को नापसंद किया है। कई ऐसी फिल्में भी हैं जो प्रेरणा देने वाली हैं। इंग्लिश विंग्लिश, चक दे इंडिया और 3 इडियट्स जैसी कई फिल्में हैं जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करती हैं। आज हम इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
लक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य (2004)
फिल्म 'लक्ष्य' की कहानी करण शेरगिल (ऋतिक रोशन) नाम के एक ऐसे नौजवान के आसपास घूमती है जो आलसी है और लक्ष्यहीन है। वह अपनी प्रेमिका के कहने पर सेना में शामिल हो जाता है। इसके बाद वह एक अधिकारी बनकर कारगिल युद्ध के दौरान आलस्य छोड़कर अपना फर्ज निभाता है।  
विज्ञापन

3 of 7
कबीर खान – चक दे इंडिया (2007) - फोटो : एक्स
चक दे इंडिया (2007)
फिल्म 'चक दे इंडिया' भारतीय हॉकी पर आधारित है। कहानी कबीर खान नाम के एक बदनाम पूर्व खिलाड़ी के बारे में है, जिस पर एक शर्मनाक हार के बाद देश के साथ धोखा करने का इल्जाम है। वर्षों बाद, वह नेशनल महिला हॉकी टीम के कोच के तौर पर लौटता है। शाहरुख खान ने इस रोल को बेहतरीन तरीके से पेश किया है। फिल्म अपमान के बाद फिर से खड़े होने की प्रेरणा देती है।

इंटीमेट सीन के शूट से पहले कहां चले गए थे इरफान खान? दिव्या दत्ता ने साथी कलाकार के बारे में खोले राज

4 of 7
'3 इडियट्स' - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स (2009)
फिल्म '3 इडियट्स' पढ़ाई में सफलता की परिभाषा पर सवाल उठाती है। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है। तीनों दबाव, डर और उम्मीदों का सामना करते हैं। किरदार जब असल जिंदगी का सामना करते हैं तो उनमें बदलाव आता है। यह फिल्म युवाओं को सपने देखने और डर के बजाय जुनून से जीने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

5 of 7
इंग्लिश-विंग्लिश - फोटो : यूट्यूब
इंग्लिश विंग्लिश (2012) 
'इंग्लिश विंग्लिश' में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसे अंग्रेजी कम आती है। इस वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे में वह अंग्रेजी सीखने के लिए एक इंस्टीट्यूट में दाखिला लेती है। मेहनत करती है। इससे उसे कॉन्फिडेंस मिलता है। फिल्म में श्रीदेवी ने शशि का किरदार निभाया है। यह फिल्म बताती है कि अपने आप में विश्वास करना बड़ी बात है।
विज्ञापन

6 of 7
भाग मिल्खा भाग - फोटो : यूट्यूब
भाग मिल्खा भाग (2013)
फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' एथलीट मिल्खा सिंह की प्रेरणादायक कहानी बताती है। अपनी जिंदगी में उन्होंने विस्थापन का दर्द झेला। बंटवारे के दौरान नुकसान होने के बाद मिल्खा अपना वक्त भारत के सबसे महान धावकों में से एक बनने में लगाया। वह रोम ओलंपिक में हारे। आखिरकार वह कामयाब हुए। इस फिल्म में उनके किरदार को फरहान अख्तर ने बखूबी निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मांझी द माउंटेन मैन - फोटो : यूट्यूब
मांझी: द माउंटेन मैन (2015)
फिल्म 'मांझी: द माउंटेन मैन' दशरथ मांझी की जिंदगी पर आधारित है। एक पहाड़ की वजह से उनका गांव बाकी जगहों से अलग था। एक बार जब उनकी पत्नी फगुनिया बीमार पड़ी तो उन्हें पहाड़ की वजह से समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। ऐसे में मांझी ने 20 वर्षों तक मेहनत करके पहाड़ काट कर रास्ता बनाया ताकि लोगों को जल्दी इलाज मिले। मांझी के किरदार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें