आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आयुष्मान खुराना को भी फिल्म में अहम भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, अभिनेता से अभी भी बातचीत चल रही है और अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के अन्य कलाकारों में एमी विर्क और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी शामिल हैं, जिन्होंने साल 2021 में तड़प से डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म के बारे में किसी कलाकार को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।