फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' की रिलीज से लेकर गोविंदा के जन्मदिन तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की 5 बड़ी खबरें

Fri, 21 Dec 2018 08:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : file photo
शाहरुख की फिल्म 'जीरो' आज हुई रिलीज, फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। शाहरुख के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के इन तीनों सितारों को फिल्म 'जीरो' से काफी उम्मीदें भी हैं। रिलीज से साथ ही अमर उजाला पर पढ़ें फिल्म 'जीरो' का रिव्यू।
विज्ञापन

2 of 5
ntr - फोटो : file photo
एन.टी आर की बायोपिक का ट्रेलर आज होगा रिलीज
लंबे समय से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी रामा राव की बायोपिक चर्चा में है। उनकी इस बायोपिक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस विद्या बालन और रकुल प्रीत जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। गुरुवार को फिल्म से जुड़ा विद्या बालन का लुक सामने आया था,जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका-निक जोनस ने मुंबई में दी अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ गुरुवार को मुंबई में अपना वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेट किया है। इस रिसेप्शन पार्टी में फिल्म जगत के सितारे शामिल हुए। उनकी इस पार्टी में सलमान खान से लेकर देशी-विदेशी सहित कई बड़े सितारे पहुंचे। इससे पहले इन दोनों ने बुधवार को केवल रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। प्रियंका-निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में क्रिश्यियन और हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

4 of 5
Govinda - फोटो : social media
गोविंदा आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा 21 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। उन्होंने साल 1986 में फिल्म तन-बदन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद गोविंदा हिंदी फिल्मों में शानदार डांसर, एक्टर और कॉमेडियन बनकर उभरे। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता। गोविंदा ने बड़े पर्दे पर अलग-अलग कई किरदार किए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ - फोटो : file photo
सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है साउथ की चर्चित फिल्म केजीएफ
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का हिंदी ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। प्रशांत नील की लिखी और निर्देशित ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू और मलयामल भाषा में रिलीज हो रही है। यह फिल्म दो भागों में है। इसका पहला भाग आज रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें