बॉलीवुड में आज के समय को बहुत मॉडर्न माना जाता है क्योंकि अब अभिनेत्रियां पर्दे पर खुलकर बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर बोल्ड अंदाज में नजर आना या बिकिनी पहनना कोई नई बात नहीं है। 70-80 के दशक में बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी थीं जिन्होंने पर्दे पर बिकिनी पहनकर हंगामा मचा दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं गुजरे जमाने की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बिकिनी पहनकर बटोरीं थीं जबरदस्त सुर्खियां।