भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का त्यौहार आने से पहले ही फगुआ उड़ाने का महौल बन चुका है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सभी स्टार्स एक के बाद एक अपने धमाकेदार होली गीत रिलीज करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भी अपना एक जबरदस्त होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल हैं- 'गोड़ लागी पहुना' हैं।