फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनत अमान, दारा सिंह का जन्मदिन, नेहा कक्कड़ पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल, पढ़े पांच खबरें

Tue, 19 Nov 2019 12:10 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
70 और 80 के दशक में लोगों की जुबान पर बस एक नाम चढ़ चुका था... जीनत अमान। उस दौर में जीनत ने बॉलीवुड के साथ एक और नई चीज को जोड़ दिया, वो था ग्लैमर। बोल्ड सीन देने से जीनत को कोई परहेज नहीं थी। यही वजह थी कि उनका करियर तेजी से बढ़ता जा रहा था। साल 1976 से 1980 के बीच जीनत अमान और हेमा मालिनी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अदाकाराएं हुआ करती थीं। जीनत की खूबसूरती के किस्से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक में हो रहे थे। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने इमरान खान के दिल पर भी दस्तक दे दी। आज जीनत अमान का जन्मदिन है।

कभी जीनत अमान से जुड़ा था इमरान खान का नाम, पूर्व पत्नी ने किए थे कई खुलासे
विज्ञापन

2 of 5
dara singh mumtaz
दारा सिंह ने दुनियाभर में अपनी पहलवानी से भारत का नाम रौशन किया। उनके करीबन 500 मैचों में उन्हें कोई नहीं हरा पाया था। उनका जन्म 19 नवंबर 1928 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। आज उनका जन्मदिन है।

दारा सिंह: बचपन में शादी हुई तो नाबालिग रहकर पिता बने, इस हीरोइन से कर बैठे थे प्यार
विज्ञापन

3 of 5
Suhana Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है। इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। इसमें सुहाना के एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है। 

शाहरुख की बेटी सुहाना खान की पहली शॉर्ट फिल्म रिलीज

4 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर सोमवार को एक खास पार्टी का आयोजन किया गया है। इस पार्टी में सलमान खान, सलीम खान सहित पूरा खान परिवार नजर आया। वहीं बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इसमें शरीक होने पहुंचे।

अर्पिता खान की शादी की 5वीं सालगिरह पर परिवार सहित पहुंचे सलमान, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अरबाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanushree Dutta, Anu Malik and Neha Kakkar - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के मशहूर गायक अनु मलिक लगातार मीटू के आरोपों को झेल रहे हैं। हाल ही में गायिका सोना माेहापात्रा ने टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडिया आइडल के 11वें सीजन के होस्ट बनने पर अनु मलिक पर गुस्सा जाहिर किया था। सोना माेहापात्रा के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भी अनु मलिक की आलोचना करते हुए इंडियन आइडल की होस्ट और गायिका नेहा कक्कड़ को भी आड़े हाथ लिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

नेहा से तनुश्री के सवाल- Kiss करने पर शिकायत क्यों नहीं और #MeToo में फंसे अनु पर चुप्पी क्यों?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें