फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी जीनत अमान से जुड़ा था इमरान खान का नाम, पूर्व पत्नी ने किए थे कई खुलासे

Tue, 19 Nov 2019 12:09 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zeenat Aman - फोटो : Social Media
70 और 80 के दशक में लोगों की जुबान पर बस एक नाम चढ़ चुका था... जीनत अमान। उस दौर में जीनत ने बॉलीवुड के साथ एक और नई चीज को जोड़ दिया, वो था ग्लैमर। बोल्ड सीन देने से जीनत को कोई परहेज नहीं थी। यही वजह थी कि उनका करियर तेजी से बढ़ता जा रहा था। साल 1976 से 1980 के बीच जीनत अमान और हेमा मालिनी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अदाकाराएं हुआ करती थीं। जीनत की खूबसूरती के किस्से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक में हो रहे थे। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने इमरान खान के दिल पर भी दस्तक दे दी। आज जीनत अमान का जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 5
जीनत अमान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कभी जीनत अमान की खूबसूरती के कायल थे। इमरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बनकर भारत के दौरे पर आए थे। उसी दौर में उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई। जीनत उन दिनों बॉलीवुड की सबसे बिंदास एक्ट्रेस थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
zeenat aman, sanjay khan - फोटो : file photo
इमरान को उन दिनों लेडीकिलर कहा जाता था। लड़कियां उनकी दीवानी थीं। यंग और हैडसम इमरान की छवि प्लेबॉय जैसी थी। मुंबई की पार्टी में जीनत और इमरान की मुलाकात हुई तो यहीं से उनके प्यार के चर्चे शुरू हुए।

4 of 5
इमरान खान
इमरान खान को लेकर उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक किताब लिखी है। इसमें उन्होंने दोनों की जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए है। रेहम ने बताया है कि उन दिनों इमरान के रिश्ते 70-80 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस से होने की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत इमरान - फोटो : social media
न्यूज 18 के मुताबिक, कुछ साल पहले जीनत अमान को लाहौर बुलाया गया था। वहां के जाने माने मकामी होटल में वो प्रेस कांफ्रेंस कर रही थीं। तभी एक पत्रकार ने उनसे इमरान खान से उनके संबंधों को लेकर एक सवाल कर लिया। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, 'अब ये पुरानी बातें हो गई हैं, इन्हें दबा ही रहने दीजिए, इन्हें भुला देना चाहिए।'

जीनत अमान से मारपीट करते थे मजहर खान, पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रहे अफेयर के चर्चे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें