फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZEE5 की इन देसी कहानियों में दिखी इंटरनेशनल लेवल की फिल्ममेकिंग, हर कहानी का अलग अंदाज, अलग रुतबा

Fri, 28 Aug 2020 05:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
अटकन चटकन, बमफाड़, यारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के दर्शक शुरू से विविधता के पुजारी रहे हैं। इन्हें हर दूसरी फिल्म पहले से अलग चाहिए और सिर्फ अलग ही नहीं बल्कि सितारे भी हर बार ऐसे दमदार चाहिए जो अपनी अदाकारी से परदे पर पेश की जा रही कहानी को एकदम असली जैसी बना दें। देसी कहानियों को अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की स्टोरी टेलिंग के साथ पेश करने के मामले में भारतीय ओटोटी जी5 (ZEE5) डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों छलांगें भरता दिख रहा है।

विज्ञापन

2 of 10
अटकन चटकन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अटकन चटकन
भारतीय दर्शकों की मानसिकता को पकड़ पाना हर ऑडियो वीडियो मेकर के बस की बात शुरू से नहीं रही है। इन दर्शकों के मनोरंजन के लिए दिखावे का तड़का कम और असलियत का इंतजाम ज्यादा जरूरी होता है। और, ओटोटी जी5 (ZEE5) के ताजा कार्यक्रमों पर अगर नजर डालें तो इनकी कहानियां और इनके कलाकार ही इनके असली आकर्षण हैं। आइए आपको बताते हैं कि ओटोटी जी5 (ZEE5) पर इन दिनों कौन सी कहानियां लोगों को सबसे ज्यादा भा रही हैं। इसी कड़ी में ZEE5 अगले महीने लेकर आ रहा है एक शानदार फिल्म ‘अटकन चटकन’। ये फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 10
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अभय 2
अभय एक ऐसा क्राइम थ्रिलर है जिसकी हर कहानी आपको सीट का कोना पकड़ने पर मजबूर कर देती है। क्राइम सीरीज के मास्टर बी पी सिंह की बनाई ये ओटीटी सीरीज अपने पहले सीजन में ही कमाल करने में कामयाब रही थी।



इन दिनों इसका दूसरा सीजन खूब चर्चा में है और सीरीज में बिदिता बाग, राम कपूर और राघव जुयाल के निभाए किरदारों के पीछे लगा है जानदार पुलिस अफसर अभय प्रताप। कुणाल खेमू की गंभीर अदाकारी एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही है। ZEE5 पर ये सीरीज आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

 https://www.zee5.com/zee5originals/details/abhay/0-6-1298/latest

4 of 10
ओमर्टा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओमर्टा
सिनेमा में हंसल मेहता और राजकुमार राव के कॉम्बीनेशन का कोई तोड़ नहीं है। डायरेक्टर और एक्टर का ये ऐसा डेडली कॉम्बीनेशन है कि इनके नाम सुनकर ही दर्शक सबकुछ छोड़ बस फिल्म देखने बैठ जाता है।



भारत में विदेशियों के अपहरण से जुड़ी ये कहानी वाल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या तक की पूरी साजिश से परदा हटाती है। राजकुमार राव ने ‘शाहिद’, ‘सिटीलाइट्स’ और ‘अलीगढ़’ के बाद एक बार फिर हंसल की फिल्म में जानदार अभिनय किया है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/omerta/0-0-189437
विज्ञापन

5 of 10
यारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यारा
यारा इस सीजन की सरप्राइज हिट फिल्म है। फ्रेंडशिप डे पर रिलीज हुई निर्देशक तिगमांशू धूलिया की इस फिल्म को जिसने भी ठंडे दिमाग से देखा, इसकी तारीफ करके ही उठा।



फिल्म की कहानी चार दोस्तों की कहानी है और ये कहानी सत्तर के दशक से शुरू होकर आज के समय तक आती है। विद्युत जामवाल, अमित साध, विजय वर्मा और केनी बासुमतारी के साथ श्रुति हसन ने फिल्म में जानदार काम किया है। फिल्म में रेव शेरगिल का गाया गाना ‘खुदखुशी’ इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ गीत है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/yaara/0-0-178543
विज्ञापन

6 of 10
घूमकेतु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घूमकेतु
अवध की नीरस जिंदगी छोड़ मुंबई में एक बड़ा फिल्म राइटर बनने की कोशिशों की ये कहानी मानवीय दृष्टिकोण से दर्शकों का मन भिगोने का काम करती है।



नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इला अरुण का अभिनय फिल्म की जान है और अनुराग कश्यप का किरदार यहां मनोरंजन का असली तड़का है। साथ में रघुवीर यादव की कलाकारी बोनस में हैं। निर्देशक पुष्पेंद्रनाथ मिश्रा की इस फिल्म में हिंदी पट्टी का असली रस है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/ghoomketu/0-0-159148
विज्ञापन

7 of 10
चिंटू का बर्थडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चिंटू का बर्थडे
इराक में फंसे एक भारतीय परिवार की घर के सबसे छोटे सदस्य चिंटू का जन्मदिन मनाने की तैयारियों के बीच अमेरिकी सैनिकों के आ धमकने की ये लाजवाब कहानी है।



देवांशु और सत्यांशु सिंह निर्देशित इस फिल्म की यूएसपी है, इसमें विनय पाठक और तिलोत्तमा सेन का अभिनय। साथ में छोटे बच्चे वेदांत छिब्बर ने भी दिल को छू लेने वाला काम किया है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/chintu-ka-birthday/0-0-165005

8 of 10
बम्फाड़ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बमफाड़
इस सीजन में अगर आपने परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की ये फिल्म नहीं देखी तो समझिए असली सिनेमा मिस कर दिया।



अमिताभ बच्चन स्टाइल में आदित्य रावल ने ठेठ इलाहाबादी लहजे में जो डॉयलॉग इस फिल्म में बोले हैं, वे आने वाले दिनों में रेफरेंस प्वाइंट बनकर याद किए जाएंगे। शालिनी पांडे और विजय वर्मा ने भी फिल्म का लेवल कहां से कहां पहुंचा दिया है। निर्देशक रंजन चंदेल की ये फिल्म इसके पूरे सेटअप के लिए जरूर देखनी चाहिए। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/bamfaad/0-0-145361

9 of 10
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
परीक्षा
निर्देशक प्रकाश झा का सिनेमा अगर आपको सम्मोहित करता रहा है तो आदिल हुसैन के करिश्माई अभिनय से सजी फिल्म ‘परीक्षा’ आपकी शाम खुशनुमा कर देगी।



बिहार के चर्चित पुलिस अफसर अभयानंद के किरदार से प्रेरित इस कहानी में संजय सूरी ने भी प्रभावित किया है। मानवीय संवेदनाओं को स्पर्श करने के मामले में ये फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म कही जा सकती है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/pareeksha/0-0-188032
विज्ञापन

10 of 10
मी रक्सम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मी रक्सम
और, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की पहचान बदलकर रख देने वाले मशहूर शायर कैफी आजमी के शुरू किए एनजीओ मिजवां की मेहनत से बदली सामाजिक तस्वीर की एक दिल को छू लेने वाली कहानी कहती फिल्म है मी रक्सम।



हुसैन मीर और सफदर मीर की लिखी इस कहानी को निर्देशित किया है सिनेमैटोग्राफर से निर्देशक बने बाबा आजमी ने। फिल्म की कहानी में नसीरुद्दीन शाह का किरदार कैटेलिस्ट का काम करता है और फिल्म के फिनाले में ‘दम अली अली दम अली’ पर किया अदिति का भरतनाट्यम फिल्म की जान है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।

https://www.zee5.com/movies/details/mee-raqsam/0-0-198669
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें