फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की भांजी जायन खान ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें, इमरान खान पार्टी होस्ट करते दिखे

Wed, 24 Feb 2021 09:32 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : Insatagram- @zaynmarie

मशहूर फिल्म निर्माता निर्देश मंसूर हुसैन खान की बेटी और आमिर खान की भांजी जायन मैरी खान बीते दिनों शादी के बंधन में बंध गईं। अब उन्होंने शादी समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जायन ने फोटोज साझा करते हुए आमिर के भांजे और अभिनेता इमरान खान को शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन

2 of 5
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : Insatagram- @zaynmarie
दरअसल जायन मैरी ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें इमरान खान को उनकी शादी के समारोह को होस्ट करते हुए देखा जा सकता है। इमरान ने खूब एंजॉय किया और करवाया भी। उनके फनी अंदाज ने फंक्शन में मौजूद लोगों का मूड बना दिया। फोटो में उन्हें देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रहे हैं और नए जोड़े को बड़े प्यार से देख रहे हैं। इतना ही नहीं माइक पकड़ कर पति पत्नी के बीच में खड़े इमरान तालियां भी बजा रहे हैं और ठहाके मारते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : Insatagram- @zaynmarie
वहीं जायन ने फोटो शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने पति संग अपने रिश्ते की खासियत को बताते हुए काफी सारी बातें लिखी हैं। वहीं अपनी मां का भी जिक्र किया है। साथ ही इमरान के लिए कहा है कि इमरान भाई ने हमारे समारोह का संचालन किया।

4 of 5
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : Insatagram- @zaynmarie
बता दें कि जायन मैरी की शादी बीते दिनों अभिषेक साहा से हो गई थी। इस दौरान उनकी शादी अटेंड करने आमिर खान पूरे परिवार संग पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी किरण राव, बेटी इरा खान और बेटा आजाद राव खान मौजूद थे। ये सभी लोग अलीबाग पहुंचे थे। इससे पहले इन्हें बोट लेते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्पॉट भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायन मैरी खान की शादी - फोटो : Insatagram- @zaynmarie
शादी समारोह में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया था। इसमें आमिर के परिवार के अलावा इमरान खान, उनकी मां और अन्य लोग शामिल हुए थे। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की बेटी इरा खान के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे को भी देखा गया था। इरा ने कई सारी फोटोज शेयर की थीं जिसमें सभी नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें