फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन खान ने बाथटब में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, कभी कटरीना की हमशक्ल होने की वजह से उठाना पड़ा था खूब नुकसान

Wed, 10 Mar 2021 12:50 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जरीन खान अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी अपने करियर को लेकर तो कभी अपने लुक्स को लेकर। हाल ही में जरीन ने एक हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस का हाल बेहाल है और जमकर लोग इन फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जरीन खान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तीन तस्वीरें साझा की हैं। इन तीनों तस्वीरों में जरीन बाथटब में नजर आ रही हैं और अपनी अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं। पोस्ट करने के तुरंत बाद ही ये तस्वारें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और यूजर्स जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि तस्वीरें साझा करने के बाद कुछ समय बाद ही लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस को जरीन का यह बोल्ड अवतार काफी पसंद आ रहा है। जरीन ने इन तस्वीरों के साथ एक पावरफुल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'वो पूछते हैं: तुम्हारी सुपर पॉवर क्या है? मैं कहती हूं: मैं एक महिला हूं। महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'। तस्वीरों के साथ साथ फैंस को जरीन का फोटो कैप्शन भी पसंद आ रहा है।
 

4 of 5
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री जरीन खान अपने करियर को लेकर भी खुलकर अपने विचार व्यक्त करती हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू में जरीन ने कहा था कि कैटरीना कैफ की लुकअलाइक होने के चलते उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा है। जरीन के अनुसार, कोई भी फिल्ममेकर किसी के लुकअलाइक या डुप्लीकेट के साथ काम करना पसंद नहीं करता है। इसके अलावा जरीन खान ने यह भी खुलासा किया था कि लोग उन्हें ‘फैटरीना’ के नाम से बुलाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बात जरीन के करियर की करें तो फिल्म वीर के अलावा वो सलमान खान के साथ फिल्म रेड्डी के आइटम सॉन्ग कैरेक्टर ढीला में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं फिल्म हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी में फैंस को जरीन का किरदार काफी पसंद आया था और उनके अभिनय की खूब चर्चा भी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें