फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन खान सहित इन पांच अभिनेत्रियों ने किया था सलमान खान के साथ अपना डेब्यू, जानिए अब कहां हैं

Wed, 13 May 2020 04:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जरीन खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जरीन खान का जन्मदिन 14 मई को होता है। जरीन खान ने जब अपना फिल्मी सफर शुरू किया था तो उस समय उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके पीछे की वजह बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान थे। दरअसल जरीन खान ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'वीर' से की थी। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। उस समय जरीन खान और सलमान खान की जोड़ी ने खूब चर्चा बटोरी थीं। वैसे सिर्फ जरीन ही नहीं सलमान खान बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को मौका दे चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत की और अब वह कहां हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
रेवती - फोटो : सोशल मीडिया
रेवती 
रेवती मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में एक रही हैं। रेवती ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'लव' से की थी। यह फिल्म साल 1991 में आई थी। दर्शकों ने बड़े पर्दे पर रेवती और सलमान खान की जोड़ी को खूब पसंद किया था। रेवती ने साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा 
नगम अब अभिनेत्री से नेता बन चुकी हैं। नगमा ने काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में की थी। नगमा की पहली फिल्म का नाम 'बागी' है। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। उस समय नगमा और सलमान की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

4 of 6
चांदनी - फोटो : सोशल मीडिया
चांदनी 
चांदनी भी काफी समय से सिनेमा से दूर चल रही हैं। फिलहाल वह अपनी डांस एकेडमी चलाती हैं। चांदनी ने सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका नाम रुखसार खान होता है। फिल्म 'सनम बेवफा' साल 1991 में आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
स्नेहा उल्लाल - फोटो : सोशल मीडिया
स्नेहा उल्लाल 
स्नेहा को आज भी कई लोग अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की कॉपी कहते हैं। स्नेहा उल्लाल ने साल 2006 में सलमान खान के साथ अपने डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम 'लकी' था। हालांकि फिल्म कामयाब नहीं रही। स्नेहा उल्लाल की आखिरी हिंदी फिल्म बेजुबान इश्क साल 2015 में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया
भूमिका चावला 
भूमिका चावला ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट और सदाबहार फिल्म 'तेरे नाम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल भूमिका चावला साउथ सिनेमा की फिल्मों और वेब सीरीज करने में व्यस्त हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें