सारा अली खान-विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने सह अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा, 'मुझे लगता है विक्की चौथे अभिनेता हैं जिन्होंने मेरे साथ काम करते हुए शादी कर ली। मेरे साथ यही हो रहा है कि जो भी मेरे साथ काम करता है, उसकी शादी हो जाती है। मैं सभी अभिनेताओं को बोलना चाहती हूं कि जिन लोगों को शादी करने की इच्छा है वह मेरे साथ एक फिल्म कर लें। और जिन लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करनी है वह उन्हें मेरे साथ एक फिल्म करने के लिए भेज सकती हैं। मुझे लगता है कि मेरी एनर्जी में ऐसा कुछ है कि मुझसे मिलने के तुरंत बाद लोग शादी कर लेते हैं।'