बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने ने 'मिकी' की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में 'मिकी' के कई बिजनेस होते हैं, जिनमें कपल्स को अलग करने का साइड बिजनेस भी शामिल है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने खुलासा किया कि क्या उन्होंने अपनी असल जिंदगी में कभी ऐसा कुछ किया है।