जायरा वसीम ने भले ही शोबिज की दुनिया से किनारा कर लिया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जायरा को अक्सर पोस्ट के जरिए अपने मन के विचारों को साझा करते देखा जाता है। साथ ही वह समय-समय पर अपनी एक्टिविटी की भी झलक पेश करती नजर आती हैं। इसी बीच पूर्व अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को आगाह किया है कि स्थानीय कैफे से बिना सोचे-समझे कोई चीज न खाएं। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए जान लेते हैं-