फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव आनंद संग काम कर चुकीं ये अभिनेत्री कहां हैं आजकल, रिश्ते में संजय दत्त की लगती हैं कजिन

Fri, 29 May 2020 12:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जाहिदा हुसैन, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने कम ही फिल्में कीं और ग्लैमर की इंडस्ट्री से दूर हो गए। हालांकि उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को दर्शक आज भी याद करते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री थीं जाहिदा हुसैन, जो देवानंद के साथ फिल्म 'गैम्बलर' में नजर आई थीं। बॉलीवुड थ्रोबैक में चलिए आपको बताते हैं अभिनेत्री जाहिदा हुसैन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
जाहिदा हुसैन, देव आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
चार अक्टूबर को जाहिदा का जन्म मुंबई में हुआ था। जाहिदा के परिवार का कनेक्शन अभिनेत्री नरगिस से है। जाहिदा के पिता अख्तर हुसैन नरगिस के भाई थे। इस तरह देखा जाए तो वो संजय दत्त की कजिन लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नरगिस के साथ जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस की मां जद्दनबाई ने तीन शादियां की थीं। जद्दनबाई ने पहली शादी नरोत्तम दास खत्री से की थी जिन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम बच्ची बाबू रखा था। उनके बेटे अख्तर हुसैन थे। इन्हीं अख्तर हुसैन की बेटी जाहिदा हुईं। जद्दनबाई ने दूसरी शादी उस्ताद राशिद मीर खान से की। उन्होंने तीसरी शादी मोहन बाबू से की। मोहन बाबू ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। जद्दनबाई की तीसरी शादी से बेटी नरगिस थीं। 

4 of 6
जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
जाहिदा हुसैन की पहली मुख्य फिल्म साल 1968 में आई 'अनोखी रात' थी। इसके बाद जाहिदा ने साल 1970 में रिलीज हुई 'प्रेम पुजारी' की। देव आनंद के साथ नजर आईं जाहिदा की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। साल 1971 में जाहिदा की एक और फिल्म 'गैम्बलर' रिलीज हुई। इसमें भी देव आनंद मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना 'चूड़ी नहीं है ये मेरा दिल है' काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

5 of 6
जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
देव आनंद को चाहने वालों की लिस्ट उस दौर में लंबी थी। लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। जाहिदा भी देव आनंद की बड़ी फैन थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1972 में देव आनंद ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के लिए जाहिदा को उनकी बहन का रोल ऑफर किया था लेकिन जाहिदा ने ये रोल करने से मना कर दिया। वो पर्दे पर देव आनंद की बहन का किरदार नहीं करना चाहती थीं। बाद में ये रोल अभिनेत्री जीनत अमान ने निभाया। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों के साथ जाहिदा हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
करियर में तीन फिल्में करने के बाद जाहिदा इंडस्ट्री से दूर हो गईं। उन्होंने बिजनेसमैन केसरी नंदन सहाय से शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया। जाहिदा के दो बेटे हुए जिनमें से एक बेटे निलेश सहाय हैं जो बड़े पर्दे पर दिख चुके हैं। निलेश ने साल 2011 में रिलीज हुई गणेश आचार्य की फिल्म 'एंजेल' से डेब्यू किया था। 

आलिया सिद्दीकी ने तलाक के साथ गुजारा भत्ता के रूप में नवाजुद्दीन से मांगे 30 करोड़ रुपये और एक फ्लैट? जानिए सच्चाई 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें