पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का बॉलीवुड में ज्यादा लंबा सफर नहीं रहा है। शादी के बाद अचानक बॉलीवुड छोड़ देने के फैसले को फैंस उनकी शादी से जोड़कर देखने लगे थे, हालांकि इसके पीछे वजह कुछ और थी। इस वजह का पहली बार हेजल कीच ने खुलासा किया। गौरतलब है कि आमिर खान की बेटी इरा द्वारा निर्देशित नाटक से हेजल कीच वापसी करने वाली हैं। इससे पहले हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सह कलाकार की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा हेजल कीच ने बॉलीवुड में कुछ आइटम नंबर किए। बॉलीवुड में ज्यादा लंबा सफर ना होने पर अब उन्होंने बड़ी बात बोली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Hazel Keech
- फोटो : file photo
हेजल कीच ने हाल ही में अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने युवराज सिंह और निजी जिंदगी के अलावा अपने बॉलीवुड सफर पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर वह एक समय में आकर वह परेशानी महसूस करने लगीं। हेजल कीच ने कहा- 'मेरे लिए बॉलीवुड एक परेशानी जैसा बन गया था। '
विज्ञापन
3 of 5
hazel keech
- फोटो : file photo
बात को आगे बढ़ाते हुए हेजल बोलती हैं- 'मैं ब्रिटिश पिता के साथ पारंपरिक हिंदू परिवार में पली-बड़ी हुई हूं, जब लोग मेरे नाम और बोली से मुझे आंकते थे तो मैं हमेशा उनको ये समझाने की कोशिश करती थी कि मैं एक भारतीय हूं। इससे मुझे परेशानी भी होने लगी थी।' वहीं ये सब झलने के बावजूद हेजल कीच मानती हैं कि बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के अंदर बहुत बदलाव भी हुआ है।
4 of 5
Hazel Keech
- फोटो : file photo
बदलाव पर बात करते हुए हेजल कीच ने कहा- 'बीते सालों में बहुत कुछ बदला हुआ देखने को मिला है। अब जरूरी नहीं है कि क्लासिकल डांस या फिर हिंदी बोलनी आता ही हो और ना ही अब हीरोइनों का भारतीय होना जरूरी है। आज के समय में भारतीय हीरोइनों के अलावा अलग देश की अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड में मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं।'
kim sharma, yuvraj singh, hazel keech
- फोटो : social media
इसके अलावा हेजल कीच ने बॉलीवुड को लेकर और भी ढेर सारी बातें और खुलासे किए। उनकी फिल्म बॉडीगार्ड साल 2012 में आई थी। गौरतलब है कि हेजल कीच को अभिनय छोड़े हुए करीब 8 साल हो चुके हैं। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार वह अब आमिर खान की बेटी इरा खान के नाटक में अभिनय कर रही हैं।