फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yudhra: सिद्धांत चतुर्वेदी ने की बॉलीवुड के पीरआर गेम की आलोचना, कहा- इससे इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है

Wed, 11 Sep 2024 08:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi
अपनी आगामी फिल्म 'युध्रा' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में बॉलीवुड के सामने आने वाली चुनौतियों, खासकर इंडस्ट्री की धारणा पर पीआर के प्रभाव के बारे में बात की। बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए सिद्धांत ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि कैसे पीआर फिल्मों और अभिनेताओं दोनों की धारणा को प्रभावित करता है। अभिनेता की प्रतिभा और कंटेंट को प्रभावित करता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi
सिद्धांत ने इंडिया टुडे के साथ अपने हालिया साक्षात्कार कहा, "बाजार की बहुत सारी ताकतें काम कर रही हैं। बहुत सारा पीआर है जिसे मैं भी समझ रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भले ही आप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, लेकिन आप किसी और के पीआर से पीछे रह सकते हैं। यह अभी धारणा का खेल है जो बॉलीवुड को नुकसान पहुंचा रहा है।"
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi
सिद्धांत का मानना है कि दिखावे और पीआर स्टंट पर ध्यान केंद्रित करने से इंडस्ट्री पर लोगों का विश्वास कम हो जाता है। उन्हें लगता है कि कई प्रोजेक्ट सार से ज्यादा छवि के बारे में हैं, जिससे क्वालिटी में गिरावट नजर आती है। सिद्धांत ने कहा, "आप अपने पीआर और कई दिखावे के साथ उसमें हेरफेर कर सकते हैं।"

4 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi
अभिनेता ने आगे कहा, "मेरे अनुसार, इसमें कोई नयापन नहीं है और मैं ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता क्योंकि मैं विश्वसनीयताको टेबल पर लाना चाहता हूं और यह कुछ ऐसा है जिसे हासिल करना मुश्किल है, लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं। मैंने बहुत सारी चीजें सोच रखी है और धीरे-धीरे इसे करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम siddhantchaturvedi
बता दें कि फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। 'युध्रा' एक्शन फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें काफी धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड के चलते यह फिल्म पोस्टपोन हो गई थी और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें