अब वक्त आ गया है कि कैरीमिनाटी को लोग सिर्फ एक यूट्यूबर के नाम से नहीं, बल्कि एक अभिनेता के रूप में जानेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कैरीमिनाटी यानी अजय नागर को एक बड़ी फिल्म में एक किरदार निभाने का मौका मिला है। जी हां, कैरीमिनाटी अब मेगा स्टार अजय देवगन और पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनकी अगली फिल्म 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कैरी को एक ऐसा किरदार मिला है जिसके लिए उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वह अपने रंग में ही रंगे नजर आएंगे।