यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले एक्टर अपनी दो पत्नियों और फिर दोनों पत्नियों के एक-साथ प्रेग्नेंट होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अरमान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। अरमान जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों के साथ वे फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि शादीशुदा अरमान को कृतिका कैसे दिल दे बैठी थीं। क्या इसमें उनकी पहली पत्नी पायल की रजामंदी थी? आइए जानते हैं पढ़िए...