सिनेमाघरों में दर्शकों वापस लाने के लिए हर तरह का जोर लगाया जा रहा है। फिल्में देखने के लिए लोग बड़ी फिल्में रिलीज होने पर आएंगे या नहीं, ये तो अगले शुक्रवार से पता चलेगा, लेकिन उससे पहले देश में एक अनूठा प्रयोग होने जा रहा है, सिनेमाघरों में लाइव इवेंट्स का। देश की एक मशहूर थिएटर चेन इस रविवार मुंबई में एक बड़ा लाइव शो करने जा रही है, इसका प्रसारण देश के तमाम दूसरे सिनेमाघरों में लाइव किया जाएगा।