योद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने नई दिल्ली में योद्धा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'यह एक काल्पनिक वर्दी है, इसलिए हमने सेना बनाई है, हमने पुलिस बनाई है, मैंने अपनी योद्धा टीम बनाई है। ताकि मैं यहां वर्दी पहन सकूं।' इसके साथ उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वह रोमांटिक किरदार निभाने के विचार से पूरी तरह से अलग नहीं हुए हैं। अभिनेता ने कहा, 'योद्धा भी एक लव स्टोरी का संकेत है, जैसा कि आप ट्रेलर में देख सकते हैं। हालांकि ये पूरी तरह से लव स्टोरी नहीं है।'