फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबुनियाद: पत्नी के आरोपों को हनी सिंह ने बताया झूठा, बोले - कानून पर पूरा भरोसा है, सच्चाई की जीत होगी

Sat, 07 Aug 2021 08:46 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हनी सिंह अपने गानों को लेकर तो फैंस के बीच सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इन दिनों वे एक अलग ही विवाद में फंस गए है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। इस सब के बीच में अब पहली बार हनी सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। हनी सिंह ने लिखा, '20 साल की मेरी साथी/पत्नी, श्रीमती शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी हूं। मेरे गानों के लिए कठोर आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।' इसके अलावा भी हनी सिंह ने अपने दिल की कई सारी बातें लिखी हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह ने आगे लिखा, 'हालांकि, अब मुझे इस मामले पर चुप रहना ठीक नहीं लगा क्योंकि कुछ आरोप मेरे परिवार, मेरे माता-पिता और बहन पर लगाए गए हैं। मैं इस इंडस्ट्री में 15 सालों से भी ज्यादा समय से जुड़ा हुआ हूं और देश भर के कलाकारों और संगीतकारों के साथ काम किया है। मेरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते से हर कोई वाकिफ है, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से मेरे क्रू का अभिन्न हिस्सा रही हैं और हमेशा मेरे साथ शूटिंग, इवेंट्स और मीटिंग्स में जाती रही हैं।' 

विज्ञापन

3 of 5
हनी सिंह, शालिनी तलवार - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह आगे लिखते हैं, 'मैं सभी आरोपों का पूरी तरह से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला अदालत के सामने है। मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। मामला कोर्ट में है और माननीय न्यायालय ने मुझे ऐसे आरोपों का जवाब देने का अवसर प्रदान किया है। इस बीच, मैं अपने फैंस और जनता से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि मेरे और मेरे परिवार के बारे में कोई निष्कर्ष न निकालें जब तक कि माननीय न्यायालय दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला ना सुनाए। 

4 of 5
हनी सिंह - फोटो : Instagram
अपने बयान के आखिर में हनी सिंह ने लिखा, 'मुझे विश्वास है कि न्याय मिलेगा और सच्चाई की जीत होगी। हमेशा की तरह, मैं अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करने और अच्छा संगीत बनाने के लिए प्रेरित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह की खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। शालिनी ने यह भी कहा कि उनके साथ हनी सिंह ने हनीमून के दौरान भी मारपीट की थी। जब वो मॉरीशस अपने हनीमून के लिए गए थे तो हनी सिंह का व्यवहार कुछ बदला-बदला नजर आ रहा था। लेकिन जब मैंने उनसे सवाल किया तो उन्होंने मुझपर चिल्लाया और साथ ही कहा मुझसे सवाल करेगी’।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें