फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक इस साल इन सितारों के रास्ते हुए अलग! तलाक को लेकर बटोरी चर्चा

Fri, 16 Dec 2022 12:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
सोहेल खान-सीमा, राजीव सेन-चारू - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2022 के खत्म होने में बस कुछ ही दिन शेष है। फिल्मों और फिल्मी सितारों के लिए यह वर्ष काफी खास रहा है। करीब दो वर्ष के अंतराल के बाद सिनेमाघरों में फिर खुशहाली लौटी है। लेकिन, प्रोफेशनल लाइफ से अलग अगर सितारों की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो यह वर्ष कुछ फिल्मी सितारों की शादीशुदा जिंदगी के अंत का गवाह भी बना है। साउथ से लेकर टीवी तक तमाम स्टार्स अपने तलाक और अलगाव की खबरों के चलते चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो
सोहेल खान-सीमा सचदेव
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और सीमा सचदेव भी इस वर्ष अपने अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहे। इस वर्ष दोनों ने अपनी 24 वर्ष की शादीशुदा जिंदगी को खत्म कर दिया। इन दोनों के तलाक की खबर सुन कई लोगों को जबरदस्त झटका लगा।
विज्ञापन

3 of 7
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह
इस वर्ष भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की खबरों को लेकर जबरदस्त चर्चा में रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों ने इस साल तलाक के लिए अर्जी दी है। कपल का केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।

4 of 7
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : instagram
धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने को लेकर इस साल चर्चा में रहे। इन दोनों के तलाक लेने की खबरों से इनके प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक घरवालों के समझाने पर दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
नीतीश भारद्वाज-स्मिता - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश भारद्वाज-स्मिता
लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में श्री कृष्ण का किरदार अदा कर पहचान बनाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज भी कई वर्षों से पत्नी स्मिता से अलग रह रहे थे। कपल का तलाक भी इसी साल फाइनल हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष दोनों ने अपनी 13 वर्ष पुरानी शादी को खत्म कर दिया।
Huma Qureshi: हुमा ने समझाया एक्टर और इंफ्लुएंसर के बीच का फर्क, बोलीं-दोनों हैं काफी अलग
विज्ञापन

6 of 7
शालिनी, हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हनी सिंह-शालिनी तलवार
हनी सिंह और शालिनी तलवार भी इस साल अलग हुए। इन दोनों ने अपनी 11  वर्ष की शादी इस वर्ष तोड़ दी। दोनों के रिश्ते में चल रही अनबन काफी दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थीं।
OTT: जब सिनेमा की दुनिया में नाकाम हो रहे थे ये सितारे, तब ओटीटी ने पार लगाई इनके करियर की नैया
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव सेन-चारू असोपा
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और एक्ट्रेस चारू असोपा के तलाक की खबरें इस साल खूब सुर्खियों में रहीं। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप मढ़े। इसके बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर सारी शिकायतें दूर कर दोनों ने एक-दूसरे को दूसरा मौका देने की बात कही। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद दोबारा कपल के बीच अनबन की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आपसी झगड़े के बाद आखिरकार चारू अपनी बेटी को लेकर अलग हो गईं। फिलहाल कपल का तलाक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
Son in law of Bollywood Stars: 'धन कुबेर' हैं इन सितारों के दामाद, कोई बड़ी कंपनी का मालिक तो कोई है बिजनेसमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें