आर्टिकल 370
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म की देश के बड़े-बड़े राजनेताओं ने भी जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने सुना है कि इस सप्ताह अनुच्छेद 370 पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। यह अच्छी बात है क्योंकि इससे लोगों को सही जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की थी।