फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan: विद्या बालन ने शादी की पहली सालगिरह को किया याद, बताया- पति सिद्धार्थ के लिए क्या किया था खास

Thu, 18 Apr 2024 06:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्या बालन ने हाल ही में एक बातचीत में पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अपनी पहली सालगिरह को याद किया है। उन्होंने कहा कि एक फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी रहने के दौरान शेफ की मदद से उनके लिए खाना बनाया था। 
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो और दो प्यार' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। अभिनेत्री ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ शादी की है। उन्होंने जब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, तब तक किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता था। विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही अपनी पहली सालगिरह पर सिद्धार्थ के लिए क्या स्पेशल किा था, इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन ने हाल ही में एक बातचीत में पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अपनी पहली सालगिरह को याद किया है। अभिनेत्री ने कहा कि एक फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी रहने के दौरान उन्होंने शेफ की मदद से सिद्धार्थ के लिए खाना बनाया था। उन्होंने बाताया कि हालांकि उनका केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ था,  लेकिन सिद्धार्थ ने उनके दिल से की गई इस कोशिश के लिए खूब सराहना की थी। 

Elvish Yadav: 'भगवान ना करे कि कोई वहां जाए', जेल में पांच रातें बिताने पर छलका एल्विश यादव का दर्द
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने बताया, 'मैं बिल्कुल भी खाना नहीं बनाती हूं। मगर हमारी पहली सालगिरह पर मैंने उनके लिए एक केक बनाया था। मैं कहीं और शूटिंग कर रही थी। मैं उस होटल के किचन में गई और शेफ ने मेरी बहुत मदद की। फिर जब सिद्धार्थ के पास ये केक पहुंचा, तो उन्होंने मुझसे कहा कि यह बहुत अच्छा है। ये उनका प्यार था। क्योंकि फिर जब मैंने केक टेस्ट किया, तो वो बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। वो अच्छे से बेक नहीं हुआ था। मैंने सिद्धार्थ को नहीं बताया कि शेफ ने इसे बनाने में मेरी मदद की है, लेकिन अब शायद उन्हें पता चल जाएगा।'

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही वे खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उनका और उनके पति का एक ही लाइन में हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति सिद्धार्थ उनके काम को समझते हैं और बहुत सपोर्टिव भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने हंसते हुए कहा, 'दूसरी बात ये भी है कि मैं काम के कारण हुई थकावट का उनसे झूठ नहीं बोल सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम
विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आएंगी। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में प्रतीक गांधी,  इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिका में हैं। इसके बाद उनके पास भूल भुलैया 3 भी पाइपलाइन में है। दर्शकों को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 

Arti Singh Wedding: शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं आरती सिंह, मेहमानों की सूची भी आई सामने!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें