अभिनेता संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी को लेकर 'अंग्रेजी में कहते हैं' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हरीश व्यास ने मथुरा की पृष्ठभूमि पर एक मध्यवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'यात्रीस' का निर्देशन किया है। यह फिल्म प्रेम, हास्य और जीवन मूल्यों के अनुभवों का आनंददायक मिश्रण है, जिसमे हृदयस्पर्शी एकजुटता के सार को बहुत ही खूबसूरती के पेश किया गया है। फिल्म के मेकर ने आज इस फिल्म का पहला पोस्टर लांच किया है।