फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Siblings Day 2022: भाई-बहन के रिश्ते के असल मायने समझाती हैं ये फिल्में, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें बिंज वॉच

Sun, 10 Apr 2022 11:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
World Siblings Day 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
दुनियाभर में आज का दिन 'सिबलिंग्स डे' के रूप में मनाया जाता है। किसी व्यक्ति के जीवन में भाई-बहन का क्या महत्व होता है, उस बात को समझाने के लिए 10 अप्रैल को सिबलिंग्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। विदेशों में भाई-बहन के प्रेम को बढ़ावा देने का काम तो बाद में शुरू हुआ, हमारे भारत में तो पहले से ही भाई दूज और रक्षा बंधन जैसे पर्व के माध्यम से भाई-बहनों को करीब लाया जाता रहा है। यही कारण है कि बॉलीवुड में भी सिबलिंग्स के प्यार को दर्शाने वाली कई फिल्में बनी हैं। आज हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दीवार - फोटो : सोशल मीडिया
दीवार (1975)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5
दीवार (1975), एक भारतीय एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित और सलीम-जावेद (सलीम खान और जावेद अख्तर) द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म में शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह, निरूपा रॉय और परवीन बाबी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। गरीब भाइयों की जोड़ी पर आधारित इस फिल्म में यह दर्शाया गया था कि कैसे पिता द्वारा दिए गए धोखे के कारण पूरे परिवार को बॉम्बे की मलिन बस्तियों में जीवित रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
अमर अकबर एंथोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अमर अकबर एंथोनी
ओटीटी प्लेटफॉर्म -
वूट
मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित अमर अकबर एंथोनी में तीन भाईयों की कहानी बताई गई है। इनमें अमर खन्ना, अकबर इलाहाबादी और एंथोनी गोंसाल्वेस का किरदार क्रमश: विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन द्वारा निभाया गया है। तीनों भाई बचपन में ही एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। तीनों अलग-अलग धर्मों में पलते हैं और परिस्थितियाें की वजह से फिर एक दूसरे फिरसे मिलते हैं। यह फिल्म एक सच्ची बॉलीवुड मसाला फिल्म है, जिसमें बेहतरीन गाने, कार का पीछा, झगड़े, शादियां और भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है।

4 of 6
सत्ते पे सत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
सत्ते पे सत्ता (1982)
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
सत्ते पे सत्ता हॉलीवुड की सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स (1954) पर आधारित 1982 की फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन (रवि आनंद) और हेमा मालिनी (आर इंदु आनंद) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'सत्ते पे सत्ता' में सात भाईयों में सबसे बड़ा भाई रवि परिवार का मुखिया होता है। वहीं सुधीर, शक्ति कपूर, पेंटल, कंवलजीत सिंह, विक्रम साहू और सही आनंद फिल्म में क्रमश: सोम आनंद, मंगल आनंद, बुद्ध आनंद, गुरु आनंद, शुक्र आनंद और शनि का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
करण अर्जुन  - फोटो : सोशल मीडिया
करण अर्जुन 
ओटीटी प्लेटफॉर्म -
जी5
सलमान खान और शाहरुख खान को ऑन-स्क्रीन भाई दिखाने वाली फिल्म 'करण अर्जुन' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है। राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में दो प्रमुख पात्रों को उनके चाचा, ठाकुर अर्जुन सिंह (अमरीश पुरी) द्वारा मार दिया जाता है, जिसके बाद उनकी मां सालों तक देवी काली की प्रार्थना करती हैं और वर्षों बाद दोनों भाईयों का अलग-अलग परिवार में पुनर्जन्म होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
बंधन (1998)
ओटीटी प्लेटफॉर्म
- अमेजन प्राइम वीडियो
बंधन, 1998 की भारतीय हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें जैकी श्रॉफ, सलमान खान, रंभा और अश्विनी भावे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि बंधन, तमिल फिल्म पंडितुराई की रीमेक है। इस फिल्म में एक बच्चे को जन्म देने में असमर्थ, पूजा को अपने पति की नई मालकिन के साथ समझौता करने या घर छोड़ने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद पूजा का भाई राजू उसके लिए लड़ने और उसे अपने पति से मिलाने का फैसला करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें