फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Labor Day: मजदूरों के संघर्ष और मजबूरियों पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में, आज ही करें बिंज वॉच

Sun, 01 May 2022 01:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनियाभर में हर साल आज का दिन मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। बड़े पर्दे पर हमेशा से ही आम आदमी के जीवन और उससे जुड़ी समस्याओं को बखूबी दिखाया गया है।

विज्ञापन
1 of 7
Bollywood Movies - फोटो : Social media

दुनियाभर में हर साल आज का दिन मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। बड़े पर्दे पर हमेशा से ही आम आदमी के जीवन और उससे जुड़ी समस्याओं को बखूबी दिखाया गया है। हिंदी सिनेमा में पुराने समय से ही फिल्मों में मजबूर मजदूर और उसके संघर्षों को फिल्माया गया है। समाज में अपना अहम योगदान देने वाले इन मजदूरों के ऊपर बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई है। मजदूर दिवस के मौके पर आप इन फिल्मों को यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

 

 

विज्ञापन

2 of 7
नया दौर

नया दौर

1957 में आई इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है। फिल्म एक तांगे वाले के संघर्ष पर आधारित है, जिसका किरदार दिलीप कुमार ने निभाया है। इस फिल्म का गाना साथी हाथ बढ़ाना आज बी कापी मशहूर है। फिल्म में अभिनेता के अपने साथी मजदूरों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। 

 

विज्ञापन

3 of 7
पैगाम - फोटो : Social media

पैगाम

साल 1959 में आई इस फिल्म में भी दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी काम करने वाले मजदूरों और फैक्ट्री मालिक के ईर्द-गिर्द झूमती है। फिल्म में मजदूरों और फैक्ट्री मालिक के बीच वर्ग संघर्ष की स्थिति को बखूबी फिल्माया गया है।
 

4 of 7
नमक हराम - फोटो : सोशल मीडिया

नमक हराम 

राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुंबई की कपड़ा फैक्ट्रियों में यूनियन के उदय को दिखाया गया था। इसके साथ ही इसमें 1970 में महंगाई और मंदी के मुद्दे को भी प्रमुखता ने उठाया गया था। 
विज्ञापन

5 of 7
दीवार - फोटो : सोशल मीडिया

दीवार

1970 के दशक की सामाजिक राजनीतिक उथल-पुथल दर्शाती इस फिल्म में भी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन साथ नजर आए थे। 1975 में आई फिल्म दीवार को हिंदी सिनेमा के इतिहास की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इसी फिल्म ने बिग बी को बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन बनाया था।
 
विज्ञापन

6 of 7
काला पत्थर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

काला पत्थर

वास्तविक घटना पर बनी यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया हादसा बिहार के धनबाद जिले के चसनाला का है, जिसमें कोयला खदान में धमाके के बाद पानी भरने से 372 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शशि कपूर ने चौथी बार स्क्रीन शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कूली  - फोटो : Social media

कूली 

फिल्म कूली में अमिताभ बच्चन ने इकबाल का किरदार निभाया था। जबकि सहायक भूमिकाओं में ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री, कादर खान, वहीदा रहमान, सुरेश ओबरॉय, पुनीत इस्सर आदि नजर आए थे। फिल्म में मजदूरों का संघर्ष और अपने हक की लड़ाई को दिखाया गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें