फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korean Movie Remake: साउथ ही नहीं, बॉलीवुड ने इन सुपरहिट कोरियन फिल्मों के भी बना दिए रीमेक

Sun, 01 May 2022 12:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इन फिल्मों की कहानी है कोरियाई फिल्मों से प्रेरित - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों साउथ की फिल्मों का हिंदी बेल्ट में बढ़िया प्रदर्शन बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री की जंग छेड़ चुका है। कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों में साउथ की फिल्मों को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड पर खुद का कंटेट न बनाकर साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाने की बात कही जा रही है। हालांकि ये बात सही भी है बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाना सुरक्षित दांव माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड साउथ की फिल्मों के ही नहीं, बल्कि कोरियन फिल्मों के भी रीमेक बना चुका है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी कोरियन फिल्मों से कॉपी की गई है। हालांकि ओरिजनल कोरियन फिल्में जितनी सफल रही उनकी रीमेक कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन

2 of 7
धमाका – द टेरर लाइव - फोटो : सोशल मीडिया
धमाका – द टेरर लाइव
2021 में आई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ ऑफिशियल कोरियाई फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म की कहानी कोरियाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द टेरर लाइव’ (2013) पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशन के लिए माधवानी और प्रदर्शन के लिए कार्तिक को सराहना भी मिली थी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
राधे - द आउटलॉज - फोटो : सोशल मीडिया
राधे - द आउटलॉज
सलमान खान ने आजतक कई फिल्मों के रीमेक बनाए हैं। लेकिन सलमान खान की सबसे खराब फिल्मों में शुमार 2021 में आई ‘राधेः द मोस्ट वांटेड भाई’ वास्तव में कोरियाई फिल्म ‘द आउटलॉज’ (2017) पर आधारित थी। इस फिल्मों को दर्शकों ने बिलकुल पसंद नहीं किया था। लेकिन अगर आप ये जानना चाहते हैं कि एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म को सलमान और प्रभु देवा ने कैसे बरबाद किया तो आपको ओरिजनल फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

4 of 7
रॉकी हैंडसम – द मैन फ्रॉम नोवेयर - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकी हैंडसम – द मैन फ्रॉम नोवेयर
2016 में आई जॉन अब्राहिम की फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ कोरियन फिल्म ‘द मैन फ्रॉम नोवेयर’ (2010) की कॉपी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो एक मासूम बच्ची को बचाने के लिए अकेले चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वाले गिरोह से भिड़ जाता है। रॉकी हैंडसम का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
तीन -मोंटाज - फोटो : सोशल मीडिया
तीन -मोंटाज
रिभु दास गुप्ता की 2016 में आई ‘तीन’ एक दक्षिण कोरियाई थ्रिलर फिल्म ‘मोंटाज’ (2013) से प्रेरित थी। फिल्म की कहानी लगभग एक जैसी ही है। अगर कुछ मिनटों के बदलाव को छोड़ दे तो, जैसे ‘तीन’ में महिला के बजाय, एक दादा है जो अपनी अपहृत पोती की तलाश में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 7
एक विलेन - आई सॉ द डेविल - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन - आई सॉ द डेविल
सिद्धार्थ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर स्टारर 2014 में आई ‘एक विलेन’ कोरियन फिल्म ‘आई सॉ द डेविल’ (2010) की कॉपी थी। इस फिल्म में भी हीरो, हीरोइन और एक विलेन है। विलेन अपनी बीवी के कोसे जाने से परेशान रहता है और अनजान इंसान कुछ कहे तो छोटी बात पर ही उसकी हत्या कर देता है। इसमें हीरो अपनी मंगेतर की एक हत्या किए जाने पर बदला लेने की फिराक में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बर्फी - लवर्स कॉन्सर्टो - फोटो : सोशल मीडिया
बर्फी - लवर्स कॉन्सर्टो
बॉलीवुड में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक ‘बर्फी’ भी इस लिस्ट में शामिल है। यह रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज के बेहतरीन फिल्मों में से एक है। 2012 में आई इस फिल्म के लिए सभी के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। लेकिन असल में यह फिल्म दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘लवर्स कॉन्सर्टो’ (2002) से प्रेरित थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें