फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Emoji Day 2020: शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल, मजेदार इमोजीस वाले एक्सप्रेशन्स देख आप भी कहेंगे 'वाह'

Fri, 17 Jul 2020 04:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विश्व इमोजी दिवस 2020: शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इमोजी, जिसका इस्तेमाल हम चैट्स के दौरान शब्दों से अधिक अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने के लिए करते हैं। एक तरह से इमोजी या इमॉटिकॉन्स हमारे जीवन का ही हिस्सा हैं। 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day) मनाया जाता है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस खास दिन को मनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। अपने ही नहीं बल्कि शिल्पा अपने परिवार के भी बेहद मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में शिल्पा ने जो वीडियो साझा किया है वो भी बेहद प्यारा है। इस वीडियो के जरिए शिल्पा ने वर्ल्ड इमोजी डे मनाया है।
विज्ञापन

3 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो तरह- तरह के मुंह बना रही हैं। शिल्पा हूबहू वैसे ही मुंह बना रही हैं जैसे हम चैट्स के दौरान इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। शिल्पा इस वीडियो में बेहद क्यूट भी नजर आ रही हैं। अलग अलग एक्सप्रेशन्स से भरा शिल्पा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने सभी को इस दिन की बधाई दी है। शिल्पा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी वर्ल्ड इमोजी डे- यहां हर एक इमोशन है। आपका पसंदीदा कौन सा है?' शिल्पा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमोजी - फोटो : PartyDesires
बात करें वर्ल्ड इमोजी डे की तो इस दिन की शुरुआत साल 2014 से हुई थी। जिसके हिसाब से ये दिन आज सातवीं बार मनाया जा रहा है। इमोजी का उपयोग 1990 के दौर में शुरू हो चुका था और सबसे पहले एप्पल ने इन्हें अपने आईफोन के की-बोर्ड में शामिल किया था। आज न केवल ईमेल बल्कि व्हॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर स्टेटस या फिर चैट के लिए इमोजी हमारी दुनिया का हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में रोजाना पांच अरब से ज्यादा इमोजी यूज होते हैं।

पढ़ें: रणबीर कपूर के हमशक्ल का हुआ निधन, बेटे की तरह हूबहू दिखने पर ऋषि कपूर ने भी की थी तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें