विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म में 1990 के दौरान हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को काफी बारीकी से दिखाया गया था, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। कई लोगों ने इस फिल्म को मुस्लिम विरोधी कहा। तो कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इतने समय बाद इस मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है। इन सबके बीच अब विकिपीडिया पर भी फिल्म को लेकर लिखा गया है, जिसे देखकर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं और उन्होंने इस पर सख्त जवाब दिया है। यहां पढे़ं पूरी खबर The Kashmir Files: विकिपीडिया ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को बताया काल्पनिक, नाराज निर्देशक ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
2 of 10
खेसारी लाल, पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। दोनों अभिनेता के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है और ये तनाव विवाद का रूप भी कई बार ले चुका है। लेकिन अब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में दोनों के फैंस भी कूद गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को पवन सिंह का फैन बता रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का फैन खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी को भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पढे़ं पूरी खबर Khesari Lal: पवन सिंह के फैन ने खेसारी लाल की बेटी-पत्नी को दी रेप की धमकी, अभिनेता ने सीएम नीतीश कुमार से लगाई गुहार
विज्ञापन
3 of 10
किली पॉल
- फोटो : social media
सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमला
सोशल मीडिया पर मशहूर किली पॉल अक्सर अपनी वीडियोज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बार उनका जिक्र किया था। बॉलीवुड गानों और मशहूर भारतीय फिल्मों के डायलॉग पर बनाए अपने वीडियो में सुर्खियां बटोरने के वाले किली पॉल एक फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय उनका कोई वीडियो नहीं बल्कि उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी है। दरअसल,किली ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि कुछ दिनों पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था। यहां पढे़ं पूरी खबर सोशल मीडिया: इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर पांच लोगों ने चाकू से किया हमला, लाठी से भी पीटा
4 of 10
मेट गाला
- फोटो : social media
इस दिन आयोजित होगा मेट गाला
आज फैशन की सबसे बड़ी रात मानी जाने वाली 'मेट गाला नाइट' का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि कोविड-19 की वजह साल 2020 में इसका आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि 2021 में इस कार्यक्रम को एक बार पोस्टपोन करने के बाद, सितंबर में छोटा-सा आयोजन किया गया था। यानी 2022 में दो साल बाद 'मेट गाला' का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से होने जा रहा है। दो साल बाद होने वाले इस इवेंट में हर चीज खास होने वाली है। यहां पढे़ं पूरी खबर Met Gala 2022: दो साल बाद होने जा रहा है 'मेट गाला 2022', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फैशन का सबसे बड़ा इवेंट
विज्ञापन
5 of 10
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में दिखे मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देख अभिनेता के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं। यहां पढे़ं पूरी खबर Mithun Chakraborty: अस्पताल के बेड पर बेहोशी की हालत में दिखे अभिनेता, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
6 of 10
Sanskar Bharti
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमा को एकजुट करने को संस्कार भारती की पहल
हिंदी फिल्मों ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिकॉर्ड कामयाबी के बाद देश में सिनेमा को शक्ति के रूप में प्रयोग करने का समीकरण फिल्मकारों को भी समझ में आ गया है। देश में सिनेमा के जरिये भारतीय संस्कृति व इतिहास की वे कहानियां घर घर तक पहुंचाने की एक नई मुहिम शुरू हुई है, जिनके बारे में अतीत में अधिक काम नहीं हुआ। फिल्मकार मानते हैं कि भारतीय सिनेमा के जनक धुंडीराज गोविंद फाल्के (दादा फाल्के) ने पश्चिमी तकनीक के सहारे भारतीय कहानियों को कहने का बीज सिनेमा के जरिये बोया। ये बीज अब जबकि बरगद बन चुका है तो इसमें भाषाई झगड़ों को कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर Cine Talkies 2022: सिनेमा को एकजुट करने की संस्कार भारती की पहल, मिटेगा बॉलीवुड बनाम साउथ का झगड़ा
विज्ञापन
7 of 10
panchayat 2
- फोटो : social media
इस दिन ओटीटी पर आएगा पंचायत सीजन 2
इस समय ओटीटी पर फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते दिनों हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने एक कार्यक्रम में कई नई वेब सीरीज की घोषणा की थी। लेकिन लगता है अमेजन का कोटा अभी पूरा नहीं हुआ है। अब इसने अपनी पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' के दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर Panchayat 2: एक बार फिर हंसाने आ रहा है 'पंचायत' का नया सीजन, जानें कब और कहां होगा रिलीज
8 of 10
सरकारु वारी पाटा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
'सरकारु वारी पाटा' का ट्रेलर रिलीज
बीते दिनों रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री की शानदार फिल्मों ने फैंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद से ही दर्शकों के बीच साउथ फिल्मों का बज बना हुआ है। वहीं, अब साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें महेश बाबू फुल ऑन एक्शन मूड में दिखाई दे रहे हैं। महेश बाबू का ये अंदाज यकीनन फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर Sarkaru Vaari Paata Trailer: महेश बाबू की 'सरकारु वारी पाटा' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन से साथ लगा कॉमेडी का तड़का
9 of 10
भूल भूलैया 2
- फोटो : Instagram
भूल भूलैया 2 का टाइटल सॉन्ग रिलीज
बॉलीवुड की मशहूर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने को तैयार है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मई की शुरुआत के साथ ही दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इसी बीच फिल्म के दमदार ट्रेलर और इसके स्टार कास्ट के लुक्स के बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Bhool Bhulaiyaa 2 Title Track Out: देखिए कार्तिक आर्यन ने किसके गले में बांधी घंटी, अक्षय कुमार के स्वैग से हो रही तुलना
हॉलीवुड अभिनेत्री एंबर हर्ड ने बदली पीआर टीम
हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। जॉनी ने अपनी एक्स वाइफ पर मानहानि का मामला दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में 11 अप्रैल से चल रही है। इसी सबके बीच एंबर हर्ड ने कथित तौर पर अपनी पीआर टीम को निकाल दिया है और नई पीआर टीम में चली गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार मानहानि मामले में अपने लिए लिखी गई खराब हेडलाइन के चलते एंबर ने यह फैसला लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर Hollywood: मानहानि केस के बीच एंबर हर्ड ने अपनी पीआर टीम को बदला, खराब हेडलाइन लिखे जाने से थीं नाखुश