फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.0 में ऐश्वर्या राय को इस वजह से नहीं लिया गया, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Sun, 25 Nov 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । अक्षय और रजनीकांत जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन नजर आएंगी । यह फिल्म 'रोबोट' की सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है ।
विज्ञापन

2 of 5
2.0
हाल ही में फिल्म को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। यहां करण जौहर भी मौजूद थे । करण ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है । फिल्म को लेकर सभी स्टार्स ने कई बातें शेयर की । डायरेक्टर शंकर ने बताया कि इस बार फिल्म में ऐश्वर्या राय को कयों नहीं लिया गया । 
विज्ञापन

3 of 5
2.0
बता दें कि 'रोबोट' में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय दिखी थीं जबकि इस बार एमी जैक्सन को ले लिया गया । शंकर ने कहा, '2.0 की कहानी काफी अलग है । साथ ही इसमें किरदार भी पुरानी फिल्म से भिन्न हैं । मगर फिल्म में रोबोट में प्ले किए गए ऐश्वर्या के किरदार को मेंशन किया गया है ।'

4 of 5
2.0 first song Tu Hi Re
माना जा रहा है इस फिल्म का कुल बजट 550 करोड़ है । इस फिल्म के वीएफएक्स पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए । हाल ही में फिल्म का एक रोमांटिक गाना रिलीज किया गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये गाना 20 करोड़ की लागत से बना है । ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 490 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ने अपने बजट के करीब पैसा निकाल लिया है। इसमें राइट्स और अडवांस बुकिंग के जरिए मिला कलेक्शन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें