फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी 13 साल तो पति 22 साल छोटी लड़की को कर रहा डेट, ये बॉलीवुड स्टार्स अधेड़ उम्र में फरमा रहे इश्क

Sun, 25 Nov 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor malaika arora khan - फोटो : amar ujala
फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तेनातों को लेकर लापरवाही अकसर देखने को मिलती है। स्टार्स को तलाक लेने या देने में वक्त नहीं लगता है। क्या सही क्या गलत जानने से पहले ही ये लोग किसी बड़े फैसले पर अडिग हो जाते हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जो तलाकशुदा जिंदगी जी रहे हैं इनमें से कुछ को नई गर्लफ्रेंड मिल गई तो कोई गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। बात करेंगे उन 4 बॉलीवुड कपल की जो शादी के बाद भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor malaika arora
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे रोजाना खबरों में आने वाले बॉलीवुड कपल एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की। बता दें कि मलाइका एक्टर अरबाज खान की पत्नी थी लेकिन इनके बीच तलाक हो गया है। ऐसे में अब मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अकसर नजर आती हैं। कॉफी विद करण में भी अर्जुन इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह सिंगल नहीं हैं। अर्जुन की इस बात से साफ हो गया है कि मलाइका और उनके बीच कुछ तो है। बता दें कि मलाइका इस वक्त 45 साल की हैं जो अर्जुन से उम्र में 13 साल बढ़ी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
arbaz khan girlfiend
अर्जुन-मलाइका के बाद बात करेंगे एक्टर अरबाज खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड  जॉर्जिया की। अरबाज इन दिनों जॉर्जिया के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में इन दोनों की कुछ और तस्वीरें सामने आई थी जिसमें अरबाज खान गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तिया भी नजर आई थीं लेकिन सबकी नजरें इन दोनों पर आकर टिकी हुई थी। बता दें कि अरबाज खान इस वक्त 51 साल के हैं और जॉर्जिया उनसे 22 साल छोटी हैं।

4 of 5
harshvardhan
पिछले दो महीने पहले ही एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा को एक लंच डेट पर जाते हुए देखा गया था। दोनों हाथों में हाथ डाले बाहर आते देखे गए थे और तभी से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो पक रहा है। अब लंच डेट के बाद इन दोनों को एक बार फिर देखा गया है। दोनों को जुहू पीवीआर पर मूवी डेट पर देखा गया। जहां किम शर्मा की उम्र 38 साल है तो वहीं राणे 34 साल के नौजवान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gabriella demetriades and arjun rampal - फोटो : bccl
अब बात करेंगे बॉलीवुड के हैंडसम और टॉल एक्टर अर्जुन रामपाल की। बता दें कि उन्होंने अपनी पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया है और अब वह ज्यादातर अपनी नई गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ ही नजर आते हैं। हाल ही में फुटबॉल खेलने गए अर्जुन रामपाल मुंबई में गैबरीला के साथ स्पॉट हुए थे। दोनों ही स्पोर्ट्स लुक में थे। बता दें कि अर्जुन रामपाल 46 साल के हैं और कल 26 नवंबर को उनका 47वां बर्थडे है। वहीं, गैबरीला की उम्र 31 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें