किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे चर्चा में आए
किच्चा सुदीप सबसे ज्यादा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा पैन इंडिया फिल्में कन्नड़ में बन रही हैं और मैं इसपर एक करेक्शन करना चाहूंगा। उन्होंने कहा- हिंदी अब नेशनल लैंग्वेज नहीं रह गई, आज बॉलीवुड में पैन इंडिया फिल्में की जा रही हैं, वह तेलुगू और तमिल फिल्मों की रीमेक बना रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रगल कर रहे हैं। आज हम वे फिल्में बना रहे हैं जो दुनियाभर में देखी जा रही हैं। किच्चा सुदीप के इस बयान का बहुत से बॉलीवुड सितारों ने विरोध किया था, वहीं कुछ स्टार उनके सपोर्ट में भी थे।