दीप सिद्धू
- फोटो : instagram/deepsidhu.official
दीप सिद्धू पंजाबी अभिनेता है। उसका जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर में हुआ है। दीप ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म रमता जोगी से की थी। फिल्म को धर्मेंद्र ने अपने बैनर विजेता फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया था। फिल्मों के अलावा सिद्धू ने मॉडलिंग भी की। वह किंगफिशर मॉडल हंट जीतने में कामयाब रहा। इसके अलावा उसने ग्रासिम मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और ग्रासिम मिस्टर पर्सनालिटी और ग्रासिम मिस्टर टैलेंटेड के लिए चुना गया। दीप ने मुंबई में फैशन डिजाइनर हेमंत त्रिवेदी, रोहित गांधी और अन्य के लिए रैम्प वॉक किया। हालांकि एक वक्त के बाद वह मॉडलिंग की दुनिया से ऊब गया और वकील के तौर पर प्रैक्टिस करने लगा।