शोएब-आयशा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयशा से क्यों जोड़ा जा रहा है शोएब का नाम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब मलिक और आयशा की मुलाकात साल 2021 में एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। बता दें कि इस फोटोशूट के सामने आने के बाद बवाल मच गया था। बोल्ड फोटोशूट के बारे में बात करते हुए मलिक ने एक इंटरव्यू में आयशा की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि आयशा ने बोल्ड फोटोशूट में उनकी काफी मदद की थी। हालांकि, जब शोएब से पूछा गया कि इस बोल्ड फोटोशूट पर सानिया मिर्जा का क्या रिएक्शन था। तब सवाल का जवाब देने के बजाए, मलिक ने शो की होस्ट से ही पूछ डाला, "अगर आपके पति ने ऐसा किया होता तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होती?" इस पर होस्त ने कहा, मैं अविवाहित हूं। मलिक ने आगे कहा, मेरी पत्नी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, उसने भी ऐसा व्यवहार किया जैसे वह मौजूद ही नहीं हैं।