तेलुगू के साथ साथ हिंदी में भी सुपरहिट रही फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की सीक्वल ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी यूनिट ने विदेश में डेरा डाल दिया है। जी हां, ये फिल्म इस बार देसी जंगलों में शूट नहीं होगी। फिल्म की यूनिट के साथ इसके हीरो अल्लू अर्जुन का संगम रविवार को होने वाला है और फिल्म की जो रिलीज डेट सोची गई है, वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए नया खतरा बनती दिख रही है। फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को अगले साल क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी है और इसी दिन शाह रुख खान की फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला शेड्यूल कहां शुरू हो रहा है, आइए जानते हैं।