फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who Is Sheetal Thakur: कौन हैं शीतल ठाकुर, जिससे विक्रांत मैसी ने की है रजिस्टर्ड मैरिज?

Tue, 15 Feb 2022 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शीतल ठाकुर - फोटो : social media
टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह अपने निभाए गए दमदार किरदारों से इंडस्ट्री में सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं। वह अपने काम के चलते आए दिन चर्चाओं में रहते हैं लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण है उनकी शादी। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे पर अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर ली है। इस कपल ने बिना किसी धूम धड़ाके के अपने वर्सोवा वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें इनके परिवारवाले और करीबी ही शामिल हुए। 

शादी की खबर सामने आते ही अब विक्रांत की गर्लफ्रेंड से पत्नी बन चुकीं शीतल ठाकुर की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर शीतल हैं कौन? तो आइए जानते हैं विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल कौन हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
अपने परिवार के साथ शीतल ठाकुर - फोटो : social media
धर्मशाला में जन्मी हैं शीतल 
शीतल ठाकुर को पहाड़ों की बेटी कहना गलत नहीं होगा। शीतल का जन्म 13 नवंबर 1991 को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुआ था। वह एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनके परिवार में माता-पिता, दादी और एक छोटा भाई और बड़ी बहन है।  
विज्ञापन

3 of 7
शीतल ठाकुर - फोटो : social media
पढ़ाई के साथ-साथ जीते कई मॉडलिंग कॉन्टेस्ट
शीतल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ स्थित सेंट जेवियर्स सेकेंड्री स्कूल में की और उन्होंने फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही शीतल ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते, जिसमे 'फेमिना मिस हिमाचल प्रदेश' भी शामिल है। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। शीतल ने पढ़ाई के बाद बतौर इंजीनियर जॉब की थी और इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी साइन किए। 

4 of 7
शीतल ठाकुर - फोटो : social media
करियर
शीतल ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में की। इस दौरान उन्होंने कई टीवी विज्ञापन जैसे 'एयरटेल, ई-फ्यूचर, सोनी एरिक्सन, होम शॉप 18, आई सी आई सी आई बैंक 'के लिए शूट किया। शीतल इन एड शूट्स से संतुष्ट नहीं थीं, उन्हें कुछ और बड़ा करना था। कुछ बड़ा करने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने टीवी और फिल्मों के लिए ऑडिशन्स देने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन

5 of 7
शीतल ठाकुर - फोटो : social media
पंजाबी फिल्म से की शुरुआत 
बहुत सारे ऑडिशन्स देने के बाद 2016 में उन्हें एक पंजाबी फिल्म में ब्रेक मिला। उन्होंने 'बमबुकट' नामक फिल्म में 'सम्मी' का रोल निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'अपस्टार्टास', 'बृज मोहन अमर रहे' और 'छप्पड़ फाड़ के' जैसी वेब सीरीज में काम किया। 
विज्ञापन

6 of 7
शीतल ठाकुर - फोटो : social media
बेहद हॉट हैं शीतल 
विक्रांत की पत्नी और मॉडल शीतल ठाकुर बेहद हॉट हैं। वह हर रूप में एक एकदम परफेक्ट लगती हैं। उनकी बॉडी फिगर और ड्रेसिंग सेंस काफी लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत से ऐसे हुई मुलाकात 
चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शीतल और विक्रांत ने 2019 में सगाई कर ली थी। इस कपल ने अपने रिश्ते को लोगों से छुपाकर रखा था, लेकिन 2017 में अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। सगाई करने के बाद विक्रांत ने मीडिया के बयान देते हुए कहा था,"हां, हम दोनों ने एक छोटे से फंक्शन में सगाई कर ली है। हम शादी और बाकी सब के बारे में बात करेंगे लेकिन सही टाइम आने पर।" गौरतलब है कि इन दोनों की मुलाकात 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' सीरीज के दौरान हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें