रणधीर कपूर अपने परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ यूं दी पिता को बधाई
करीना ने अपने पिता के पुराने दिनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें रणधीर और बबीता नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने अपने पिता के लिए लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सबसे प्यारे पापा हैं। सामू, कियू, टिम टिम और जेह बाबा के लिए बेस्ट नानू हैं।" इस तस्वीर में रणधीर और बबीता को एक साथ प्यार से बैठे हुए देखा जा सकता है।