फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं ये एक्ट्रेस, लिस्ट में करीना से लेकर दीपिका तक के नाम शामिल

Thu, 09 Oct 2025 04:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। लेकिन वह अपने रिश्तों को प्यार, सम्मान और विश्वास के साथ मजबूत बनाए रखती हैं। देखें इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करवा चौथ हिंदू परंपरा में बहुत खास त्योहार है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिनभर बिना खाए-पिए व्रत रखती हैं। शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां करवा चौथ के व्रत को नहीं रखती हैं। जानिए ऐसा क्यों....
विज्ञापन

2 of 7
करीना कपूर खान-सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने एक निजी समारोह में 16 अक्तूबर 2012 को शादी की थी। सैफ और करीना को शादी का फैसला करते समय उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। करीना कपूर अपने पति सैफ के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना का मानना है कि रिश्ते की मजबूती के लिए प्यार और सम्मान ज्यादा जरूरी है, न कि भूखे रहना। काम की बात करें तो करीना निर्देशक मेघना गुलजार की 'दायरा' में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में दो अलग-अलग दिनों में, कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन भी आयोजित किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं। रणवीर सिंह से शादी के बाद उन्होंने इस परंपरा को नहीं अपनाया। दीपिका का मानना है कि सच्चे रिश्ते प्यार, भरोसे और समझदारी पर टिकते हैं, न कि व्रत रखने पर।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना ने बचाई थी पति अक्षय कुमार की जान! तस्वीर शेयर कर बातई सच्चाई
 

4 of 7
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : सोनम कपूर-आनंद आहूजा
सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। यह शादी कारज की रस्म के साथ हुई थी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन गुरु ग्रंथ साहिब के चारों ओर फेरे लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। हालांकि, वे इस त्योहार में परिवार और दोस्तों के साथ शामिल जरूर होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और आरव - फोटो : इंस्टाग्राम @aaravakshaykumar
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना भी इस व्रत को नहीं रखतीं। उनका मानना है कि पति की लंबी उम्र के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है। वे अपनी सोच और जीवनशैली के हिसाब से जीना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच फिर साथ दिखाई दिए वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

6 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेमा मालिनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं। वे मानती हैं कि पति की लंबी उम्र के लिए दुआ और सकारात्मक सोच ज्यादा महत्वपूर्ण है। वे अपने तरीके से रिश्तों को निभाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक शाह
रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह ने 1982 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नसीरुद्दीन शाह की पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह भी इस व्रत को नहीं रखतीं। उनका कहना है कि रिश्ते की मजबूती के लिए विश्वास और देखभाल ही काफी है।

यह भी पढ़ें: स्टनिंग लुक में नजर आईं करीना कपूर खान, सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें