Run film Bhumika Chawla and Abhishek Bachchan
- फोटो : file photo
इसके बाद वह फिल्म साउथ कुछ और फिल्मों में भी नजर आईं, जहां उन्हेैं काफी लोकप्रियता मिली। साउथ में अपनी पहचान बना चुकीं भूमिका चावला को बाज सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ ऑफर की गई। इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी एंट्री करने के साथ ही उन्होंने लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में बैक-टू-बैक फिल्में कीं। इस दौरान वह अभिषेक बच्चन के साथ ‘रन’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘गांधी माई फादर’, ‘दिल जो भी कहे’, ‘सिलसिले’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन इन फिल्मों के बाद भी वह इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर सकीं।