सना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
2005 में की करियर की शुरुआत, बिग बॉस से मिली पहचान
सना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में 'ये है हाई सोसायटी' से की थी। इसके बाद वह 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन' गोल जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सना ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उन्हें पहचान 'बिग बॉस 6' से मिली। इस शो में उन्हें काफी पसंद किया गया और उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। जब वह शो से बाहर आईं तो उन्हें सलमान खान की 2014 में आई फिल्म 'जय हो' में काम करने का मौका मिला। इसके बाद सना 'वजह तुम हो' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में भी नजर आई थीं।