बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने वाला है। 14 जून 2020 में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनको प्यार करने वाले प्रशंसकों और उनके परिवार के लिए ये स्वीकारना बहुत ही कठिन है कि आज ये बहुप्रतिभाशाली कलाकार हमारे बीच नहीं रहा। बीते साल मुंबई स्थित अपने घर में सुशांत मृत पाए गए थे। हालांकि सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है। इस साल सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे, लेकिन एक दिन अचानक उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
सुशांत ने क्यो डिलीट किए थे पोस्ट
दरअसल, साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत ने एक दिन अचानक से अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। उस वक्त उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे। लेकिन बाद अभिनेता एक इंटरव्यू में बताया था कि आखिर उन्होंनो क्यों सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिए थे। अभिनेता का कहना था, 'मैं अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने वास्तविक विचारों, कार्यों और अपने लिए योजनाओं के एक ऑनेस्ट डॉक्यूमेंटेशन के रूप में भी करता हूं, ताकि जब भी मुझे जरूरत हो मैं अपने विचारों को उनकी धारणाओं में वापस ढूंढ सकूं, और उनके मूवमेंट को देख सकूं।'