शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं और पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। हालांकि शाहरुख के लिए उनकी दुनिया उनके बच्चे हैं। बॉलीवुड के किंग खान अपने अभिनय और चार्म से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन उन्हे सबसे ज्यादा गर्व तब महसूस होता है जब उनके बच्चे उनकी तारीफ करते हैं। शाहरुख खान अपने परिवार के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनका खास ख्याल रखते हैं। खासतौर पर अगर बात उनकी बेटी की होती है तो शाहरुख ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना को एयरपोर्ट पर छोड़ने और लेने जाते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था।
बेटी के लिए सिक्योरिटी गार्ड से लड़ गए थे शाहरुख
दरअसल, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना के लिए सिक्योरिटी गार्ड से लड़ गए थे। दरअसल, भीड़ में सुहाना के साथ धक्का मुक्की हो रही थी और लोग अजीब बातें बोल रहे थे, इसी बात पर शाहरुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था और उनका झगड़ा हो गया। घर जाने के बाद शाहरुख के इस रवैये पर उनके परिवार ने उनकी क्लास लगा दी थी। आइए बताते हैं आपको पूरी बात ...