फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब बम धमाके में बाल-बाल बचे थे राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी ने खुद बताई थी पूरी कहानी

Thu, 29 Jul 2021 09:23 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की लगातर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब उनका नाम कई बार विवादों में आया है। इससे पहले भी राज के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा था जिसका खुलासा खुद शिल्पा ने किया था। साल 2019 में ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में बम धमाका हुआ था।

इस धमाके में 250 लोगों की जान गई थी और 500 लोग घायल हुए थे। शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस धमाके में राज कुंद्रा भी बाल-बाल बचे थे। शिल्पा ने कहा था, 'मेरे लिए सबसे डरावनी  बात यह थी कि जिस दिन ये बम धमाका हुआ तब राज और उनके दोस्त उस होटल में थे। भगवान  की कृपा थी कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ।'
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अभिनेत्री ने बताया था, 'मारे गए लोगों के परिवारों से मेरी पूरी सहानुभूति है। यह काफी डरावना था। मैंने अभी तक इस बात को बताया नहीं है लेकिन मेरे लिए जो सबसे ज्यादा डरावनी बात थी कि राज अपने कुछ दोस्तों के साथ उसी दिन उस होटल में ठहरने वाले थे। भगवान की कृपा है कि यह ट्रिप नहीं हुई।'

विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा था, 'ऐसी घटनाओं से पता चलता है कि जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है। यह तो राज और मेरी खुशकिस्मती है कि ऐसा कुछ भी हमारे साथ नहीं हुआ।'  बता दें कि राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में मुंबई की एस्प्लेनेडे कोर्ट ने राज और रयान थोर्पे की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

4 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और अब उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है। इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई की क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और आए दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अदालत में कहा कि राज कुंद्रा ने अश्लील फिल्मों का निर्माण एवं व्यापार करके लगभग 1.17 करोड़ रूपये कमाए हैं और यह रुपये उन्होंने अगस्त 2020 से लेकर दिसंबर 2020 के बीच ही कमाए हैं। राज कुंद्रा पिछले लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी को गलत बता रहे थे लेकिन इसी बीच कोर्ट ने उन्हें किसी भी प्रकार की कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें