इन दिनों साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है। बीते कुछ महीनों में ‘पुष्पा’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी साउथ फिल्में रिलीज हुईं, जिनकी कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। ऐसे में साउथ कलाकारों की लोकप्रियता भी हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच बढ़ गई है। यश, राम चरण, अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना समेत कई साउथ स्टार्स से जुड़ी हर अपडेट फैंस पाना चाहते हैं। फैंस इन कलाकारों के शांत स्वभाव को भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये कलाकार भी अपने बयानों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। एक बार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने यश के लिए कुछ ऐसा कह दिया था, जिस वजह से उन्हें सामने आकर माफी तक मांगनी पड़ गई थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।