मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला,मुंबई
क्या असल जिंदगी में भी ली थी शादी न करने की प्रतिज्ञा?
क्या आपको पता है, मुकेश खन्ना ने अब तक शादी नहीं की है। जब हाल ही में अभिनेता से शादी के बारे में पूछा गया तो मुकेश खन्ना ने कहा, 'एक जमाने में यह हर पत्रकार का पसंदीदा सवाल हुआ करता था। आपको बता दें कि मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। लोग अक्सर कहते थे कि मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था, जिसे वह अपने निजी जीवन में गोद ले रहे हैं, इसलिए उन्होंने शादी नहीं की। बता दें कि मैं इतना महान नहीं हूं और न ही कोई भीष्म पितामह बन सकता है। मैंने अपने निजी जीवन में भीष्म जैसा कोई संकल्प नहीं लिया, लेकिन मैं यह भी बता दूं कि मुझसे ज्यादा विवाह की संस्था को कोई नहीं मानेगा। मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं। शादी किस्मत में लिखी जाती है और मेरी किस्मत में ये नहीं है।"