शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें नगेटिव किरदारों से ज्यादा लोकप्रियता मिली। हालांकि, उनके कॉमेडी किरदार भी दर्शकों ने काफी पसंद किये। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। विलेन की जो भी भूमिका निभाई, उसे यादगार बना दिया। उनकी कॉमिक टाइमिंग भी जबरदस्त है। शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है। उनके नगेटिव किरदार देखकर एक बार माता-पिता भी गुस्सा हो गये थे। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला