फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: जब पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने धर्मेंद्र के घर के सामने रुकवाई कार, पत्नी-बच्चों से कही यह बात

Wed, 03 Nov 2021 08:35 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र और नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इनदिनों अपने बेटे सनी देओल के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रहे हैं। कुछ दिन पहले सनी देओल ने पिता के साथ एक वीडियो साझा की थी, जिसमें दोनों ही किसी शिविर में थे और मस्ती कर रहे थे। धर्मेंद्र को चाहने वाले आज भी कम नहीं है। उनके कई किस्से बॉलीवुड में बेहद लोकप्रिय हैं। धर्मेंद्र के प्रशंसक उनकी एक झलक को देखकर खुश हो जाते हैं। वह एक ऐसे कलाकार हैं, जो एकदम जमीन से जुड़े हुए हैं। उनकी फैन लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल हैं। दरअसल, धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में धर्मेंद्र का भी नाम शामिल था। इससे उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। वह इस उम्र में भी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से मुखातिब होते रहते हैं।
 
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान जब साल 2014 में भारत आए थे, तो उन्होंने धर्मेंद्र से मुलाकात भी की थी। इस बात का जिक्र धर्मेंद्र ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान नवाज शरीफ ने उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र और हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाज शरीफ भारत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। उनके साथ उनका परिवार भी आया था। जब वह पाकिस्तान लौट रहे थे तो इस दौरान रास्ते में उन्होंने धर्मेंद्र के घर के आगे अपनी कार रुकवाई और अपनी पत्नी और बच्चों से कहा कि देखो यह धर्मेंद्र का घर है। धर्मेंद्र खुद यह बात कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान से लेकर नाइजीरिया तक दर्शकों का खूब प्यार मिला है। 

4 of 5
अभिनेता धर्मेंद्र के साथ सेनिया रेबेंकीना - फोटो : बीबीसी

धर्मेंद्र की पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को ढेरों शानदार फिल्में दी। हालांकि, अन्य कलाकारों की तरह ही धर्मेंद्र को भी इंडस्ट्री में स्थापित होने और पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद उनको इंडस्ट्री में जो मुकाम मिला, वह कम ही अभिनेताओं को नसीब होता है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्मदिन पर अभिनेता धर्मेंद्र
गौरतलब है कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 2 मई 1980 को शादी की थी। दोनों की नजदिकियां फिल्म 'शोले' (1975) की शूटिंग के दौरान ज्यादा बढ़ी और इसके बाद वे एक-दूसरे के हो गये। हालांकि धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में ही हो चुकी थी। ऐसे में प्रकाश कौर और बच्चे भी धर्मेंद्र की दूसरी शादी के खिलाफ थे। जबकि धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को इस कदर चाहने लगे थे कि उनके प्यार में पागल हो गये थे। घरवालों ने दोनों को दूर करने की कोशिश की और इसके लिए हेमा का परिवार सेट पर तक जाता था ताकि दोनों की नजदीकी न बढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें